मौजूदा हालात को देखते हुए 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना असंभव - मनमोहन सिंह

  • पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. मनमोहन सिंह ने महाराष्ट्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। 
 
  • मनमोहन सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना असंभव लगता है। 
 
  •  मनमोहन सिंह बोले कि 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी के लिए GDP का लगातार 10 से 12 फीसदी की रफ्तार से बढ़ना जरूरी है, लेकिन अभी GDP 6 के आसपास ही है। 
 
  • पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर हमारी सरकार (यूपीए सरकार) के द्वारा बैंकिंग के क्षेत्र में कुछ गलतियां हुई हैं, तो फिर मोदी सरकार को उससे कुछ सीखना चाहिए था। लेकिन सरकार दूसरों पर ही आरोप मढ़ रही है। 
 
  • महाराष्ट्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार के हिस्से के तहत मनमोहन सिंह ने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 
 
यह भी पढ़े : मनमोहन सिंह ने कहा- भाजपा का विकास का डबल इंजन मॉडल हुआ फेल

More videos

See All