हरियाणा विस चुनावः मतदान के चलते 21 अक्टूबर को रहेगा सावर्जनिक अवकाश

  • हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के चलते  21 अक्टूबर को सावर्जनिक अवकाश रहेगा। 
 
  • हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने आदेश जारी किए हैं।
 
  • हरियाणा विधानसभा में पहुंचने के लिए 90 विधानसभा सीटों पर 1168 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। कुल 1846 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। 
 
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
 
  • हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इद्रजीत ने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, लेकिन उसके पास फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (एपिक) नहीं है तो वह आयोग द्वारा निर्दिष्ट 11 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर अपना वोट डाल सकता है। 
 
यह भी पढ़े : चुनावी रण में उतरेंगी मायावती, पानीपत और यमुनानगर में करेंगी जनसभाएं

More videos

See All