सीएम खट्टर के खिलाफ महिला कांग्रेस का बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन, कहा अपने बयान पर माफ़ी माँगे

  • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली महिला कांग्रेस ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। 
 
 
  • उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका और साथ ही यह मांग की है कि खट्टर अपनी टिप्पणी के लिए सोनिया गांधी से माफी मांगें। 
 
 
  • प्रदर्शन की अगुवाई दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने की। प्रदर्शन में महिला नेताओं के साथ हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाली अलका लांबा भी शामिल थीं। 
 
 
  • प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि खट्टर बार-बार महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने के आदी हो गए हैं, इससे उनकी महिला विरोधी मानसिकता का पता चलता है।
 
 
  • एक रैली के दौरान सोनिया गांधी को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वो भी मरी हुई',जैसा विवादास्पद बयान दिया था।
 
यह भी पढ़े : डीडीए की बैठक में फ्लाइओवर को लेकर आप और बीजेपी में तनातनी
 

More videos

See All