केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे छत्तीसगढ़ के किसान, राज्य सरकार को भी बनाएंगे निशाना

  • छत्तीसगढ़ के किसान केन्द्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन 'किसान हल्ला बोल' में शामिल होंगे.
     
  • देशभर के किसानों का संगठन इसके तहत 16 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में एकजुट होकर प्रदर्शन करेगा. इसके लिए तमाम जिलों से किसानों का समूह राजधानी रायपुर के लिए निकल चुका है.
     
  • केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ये प्रदर्शन होगा. इसमें किसान राज्य की कांग्रेस सरकार की नीतियों को भी निशाना बनाएंगे.
     
  • देश और राज्य में किसानों की स्थिति के खिलाफ छत्तीसगढ़ किसान सभा  द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा. ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने इसे समर्थन दिया है. किसानों को कर्ज नहीं मिलने, देश में बढ़ रहे किसान आत्महत्या के मामले और मंदी की वजह से बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर किसान 10 अक्टूबर से देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं. 

    भारत-पाक सीमा पर शहीद झारखंड के लाल का आज होगा अंतिम संस्‍कार, भाई ने कहा- हमारे लिए गर्व का दिन
     
  •  जिला किसान संघ के बैनर तले बीते 14 अक्टूबर को जिले भर के किसानों ने कलेक्टोरेट के सामने एकजुट होकर प्रदर्शन किया. सैकड़ों की संख्या में किसान तगादा रैली मे शामिल हुए. इसमें किसानों की पूर्ण कर्ज माफी, इस साल अल्प वर्षा के कारण फसल खराब और दो साल का बोनस की मांग शामिल थी. 

More videos

See All