पूर्व आप विधायक अलका लांबा औपचारिक रूप से कांग्रेस में हुईं शामिल

  • आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक अलका लांबा ने शनिवार दिन में औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। 
 
  • उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए पांच रुपये की पर्ची भी कटाई। 
 
  • इस मौके पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, चांदनी चौक के जिला अध्यक्ष उस्मान, आदर्श नगर जिलाध्यक्ष जिंदल व अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
 
  • अलका ने ट्वीट कर बताया, 'आज कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंच कर दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी श्री पी सी चाको जी, जिला चांदनी चौक अध्यक्ष उस्मान जी, जिला आदर्श नगर अध्यक्ष जिंदल जी व अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कॉंग्रेस सदस्य बनने पर गर्व मेहसूस कर रही हूं।'
 
  • अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी  से छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया था।  इसके लिए कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। 
 
यह भी पढ़े : अलका लाम्बा ने साधा केजरीवाल पर निशाना
 
 

More videos

See All