भाजपा की संकल्प यात्रा पर फेंका पटाखा, मनोज तिवारी ने बताया - विरोधियों की साजिश

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर भाजपा द्वारा करावल नगर विधानसभा में आयोजित गांधी संकल्प यात्रा आयोजित की गई। 
 
  •  यात्रा के दौरान तुकमीरपुर में शनि बाजार रोड पर अचानक कहीं से एक पटाखा मनोज तिवारी के साथ चल रहे पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट के दाहिने कंधे पर गिरा और फट गया।
 
  • इसमें मनोज तिवारी बाल-बाल बच गए, लेकिन मोहन सिंह बिष्ट का कुर्ता जल गया।
 
  • मनोज तिवारी ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि चाहे कोई पटाखा फेंके या कुछ और करे, हम दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम करते रहेंगे।
 
  • उधर, भाजपा के मीडिया विभाग के प्रदेश सह-प्रमुख आनंद त्रिवेदी ने बताया कि इस मामले की  खजूरी थाने में शिकायत दे दी गई है।
 
यह भी पढ़े : एमसीडी के अच्छे काम का श्रेय क्यों लेना चाहते केजरीवाल: मनोज तिवारी

More videos

See All