prabhatkhabar

रांची : जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र बने कार्यालय : मुख्यमंत्री

  • सांसद संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय सह समाधान केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास व बिहार के मंत्री व झारखंड के सह प्रभारी नंद किशोर यादव ने किया.
  • अरगोड़ा-कडरू मार्ग पर स्थित कार्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय कार्यालय जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र बिंदु बने.  
  • जनता व कार्यकर्ता की सुविधा के लिए कार्यालय का होना जरूरी है. जन प्रतिनिधि की पहली जिम्मेवारी जनता के प्रति होनी चाहिए, जिसका अनुपालन संजय सेठ ने किया है.
  • प्रभारी नंद किशोर यादव ने कहा कि समाधान केंद्र खुलने से जनता की समस्याओं का समाधान एक ही जगह से हो पायेगा. 
  • सांसद संजय सेठ ने कहा कि हर विधानसभा में समाधान केंद्र खोला जायेगा. यहां हर माह चौपाल  लगाया जायेगा. इसमें बीडीओ, सीओ समेत प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. 

    सुबोधकांत सहाय ने कहा, झारखंड कांग्रेस के पदाधिकारी कठपुतली, कमान दिल्ली में

More videos

See All