नशे की बढ़ती प्रवृत्ति कानून व्यवस्था के लिए खतरनाक

  • पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब में ड्रग तस्करों पर छापे मारने जा रहे पुलिसकर्मियों पर नशे के सौदागरों द्वारा किए जा रहे आक्रमणों का मुख्य कारण उनको सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के विधायकों व मंत्रियों द्वारा मिल रहा समर्थन और आशीर्वाद है.
  • उन्होंने आरोप लगाया की कैप्टन सरकार की गलत नीतियों के कारण तस्कर भी महसूस करने लगे हैं कि उनको पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है.
  • जबकि उनको मंत्रियों और विधायकों का सीधा समर्थन प्राप्त है. उन्होंने बढ़ रही इस प्रवृत्ति को राज्य की कानून व्यवस्था के लिए बहुत खतरनाक बताया.
  • वह आज यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर दाखा विधानसभा क्षेत्र के सब्द्दी गांव में अकाली प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली के समर्थन में आयोजित एक चुनाव रैली को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.
Also Read: People won’t forgive SAD for drugs: Jakhar
  • उन्होंने आज दाखा विधानसभा उप चुुनाव में सात रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब पुलिस के महानिदेशक कभी भी फोन पर उपलब्ध नहीं होते चाहे पंजाब में कितना भी गंभीर संकट आ जाए

More videos

See All