चार लाख निराश्रित महिलाओं को योगी सरकार ने पेंशन देने के लिए जारी किए निर्देश

  • उत्तर प्रदेश में 4.09 लाख निराश्रित महिलाओं के खातों में दिवाली से पहले पेंशन की राशि भेज दी जाएगी।
 
  • इनमें 87 हजार वे महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले वित्त वर्ष में ट्रेजरी में देरी से बिल लगाए जाने के कारण भुगतान नहीं हो सका था। 
 
  • प्रदेश में 23.49 लाख निराश्रित विधवा महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दी जाती है।
 
  • इनमें से 20.28 लाख महिलाओं के खातों में सितंबर में इस वित्त वर्ष की पहली दो किस्तें भेज दी गईं, लेकिन बैंकों के आईएफएससी कोड बदलने से 3.21 लाख महिलाओं के खातों में राशि नहीं जा सकी।
 
  • सरकार ने महिला कल्याण निदेशालय को हर हाल में त्योहार के सीजन में पेमेंट करने के निर्देश दिए हैं।
 
यह भी पढ़े : 'बाहुबली' के सहारे पूर्वांचल की सीटों पर जीत का 'सपना' देख रही है समाजवादी पार्टी

More videos

See All