amar ujala

धर्मशाला उपचुनाव: सुधीर की रूबरू संस्था पर कांग्रेस की नजर

  • अपनों से निपटने के लिए सुधीर शर्मा की ओर से बनाई गई गैर सरकारी संस्था रूबरू धर्मशाला उपचुनाव में अचानक सुर्खियों में आ गई है.
     
  • बता दें कि कांग्रेस ही नहीं भाजपा और आजाद प्रत्याशियों की भी इस संस्था पर नजर है.
     
  • राजनीतिक दलों के नेताओं और आजाद प्रत्याशियों को लगता है कि सुधीर शर्मा की इस संस्था के पास 8 से 10 हजार के करीब वोट बैंक है.
           यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यकारी अध्‍यक्ष जे पी नड्डा सोमवार से हिमाचल दौरे पर
  • सुधीर शर्मा के चुनाव प्रचार से दूर रहने से कांग्रेस को डर है कि रूबरू संस्था का वोट बैंक कहीं उनके हाथ से फिसल न जाए.
     
  • इसलिए, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने संस्था की एमडी एवं महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष शकुन मनकोटिया से पार्टी के लिए समर्थन मांगा.

More videos

See All