सीएम नीतीश कुमार दूसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार दूसरी बार 2019-22 के लिए निर्विरोध जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किये गये हैं.
  • इसकी घोषणा रविवार को नयी दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में जदयू के राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी अनिल हेगड़े ने की.
  • उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रतिनिधि व बिहार विधान परिषद में सत्ताधारी दल के सचेतक संजय सिंह उर्फ गांधी जी को रविवार शाम करीब सवा चार बजे सौंप दिया.  
  • 30 अक्तूबर को नयी दिल्ली के मावलंकर हॉल में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के खुला अधिवेशन में इसकी विधिवत घोषणा होगी.
यह भी पढ़ें:-  तेजस्वी का दावा, ‘गंभीर संकट' में है बिहार, बाढ़ के दौरान सरकार के रवैये को लेकर लेकर लोगों में गुस्सा
  • इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय कुमार झा, महामंत्री आफाक अहमद, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजसिंह मान, पार्टी के  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

More videos

See All