jagran

भगत सिंह कोश्यारी ने विधायकों को दी नसीहत, कहा मैदान का मोह छोड़ पहाड़ से लड़ें चुनाव

  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सूबे के पहाड़ी जिलों से हो रहे पलायन पर पीड़ा व्यक्त की।
  • उन्होंने विधायकों को नसीहत दी कि वह मैदान से चुनाव लड़ने का मोह छोड़ें और पहाड़ों के अपने गृह क्षेत्र की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ें।
  • उन्होंने मजाकिया लहेजे में मुख्यमंत्री की ओर भी इशारा किया। फिर हंसते हुए कहा कि मैं कई बार कड़े शब्दों का प्रयोग करता हूं। उन्होंने यह बात सर्वे चौक स्थित ओएनजीसी के सभागार में कही।
           यह भी पढ़ें: आरक्षण रोस्टर नीति के परीक्षण को मंत्रिमंडलीय समिति गठित, मदन कौशिक बने अध्यक्ष
  • शनिवार शाम को उत्तराखंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के अभिनंदन के लिए समारोह आयोजित किया गया।
  • इस मौके पर सरकार की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कई विधायकों और भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने भगत सिंह कोश्यारी के महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने पर अभिनंदन कर सम्मानित किया। 

More videos

See All