jagran

संजय सिंह के खिलाफ मानहानि मामले के ट्रायल पर रोक, हाई कोर्ट ने मजीठिया को जारी किया नोटिस

  • पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ लुधियाना कोर्ट में दायर मानहानि मामले के ट्रायल पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है।
  • जस्टिस महाबीर सिंह ने मजीठिया को नोटिस जारी कर 17 जनवरी, 2020 तक जवाब दायर करने को कहा है।
  • मजीठिया ने शिकायत की थी कि संजय सिंह ने उन पर ड्रग्स तस्करों से मिले होने के झूठे आरोप लगाए हैैं।
          यह भी पढ़ें:- तो अब कांग्रेस के लिए उपयोगी नहीं रहे नवजोत सिद्धू, पार्टी ने दिया यूं बड़ा झटका
  • मजीठिया का आरोप है कि संजय ने मोगा में हुई रैली में कहा था कि पंजाब में सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी मजीठिया को नशीले पदार्थ बेचने में शामिल होने पर जेल भेजेगी।
  • मीडिया में प्रकाशित समाचारों को मजीठिया ने अपनी प्रतिष्ठा पर हमला बताया था।

More videos

See All