Vadodara District Panchayat President Election: बागी उम्मीदवार ने कांग्रेस की नीला को हराया
गुजरात में वडोदरा जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में बागी उम्मीदवार ईलाबेन चौहाण ने कांग्रेस की नीला उपाध्याय को हरा दिया।
उधर, पूर्व अध्यक्ष पन्नाबेन भट्ट सहित दस सदस्यों ने उपाध्यक्ष मुबारक पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।
गौरतलब है कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में 2015 में कांग्रेस को अच्छी सफलता मिली थी।
23 जिला पंचायतों पर कांग्रेस की जीत हो गई थी, वहीं भाजपा महज छह जिला पंचायतों पर ही सिमट गई थी। अंतर्कलह के चलते कांग्रेस कई जिला पंचायतें खो दी हैं।
गत दिनों कांग्रेस के सदस्य वडोदरा जिला पंचायत की अध्यक्ष पन्नाबेन भट्ट के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे, जिसके पारित होने के बाद शुक्रवार को अध्यक्ष का चुनाव कराया गया।