jagran

Bijepur By poll: बीजद, भाजपा एवं कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

 बीजेपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए राज्य के तीनों प्रमुख दल बीजद, भाजपा एवं कांग्रेस ने अपने अपने स्टार प्रचारकों की सूची प्रकाशित कर दी है।
बीजद की तरफ से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ ए.यू.सिंहदेव, प्रसन्न आचार्य, मंगला किसान, प्रफुल्ल मलिक, राजा स्वांई, देवी प्रसाद मिश्र, प्रभास सिंह, प्रभात आदित्य मिश्र का नाम शामिल है। 
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, प्रभारी अरुण सिंह, केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, स्मृति इरानी, केन्द्र मंत्री प्रताप षडंगी, गिरिधर गमांग, जुएल ओराम, बैजयंत पंडा तथा बसंत पंडा का नाम शामिल है।
 वहीं कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, प्रभारी जितेन्द्र सिंह, पीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक, नरसिंह मिश्र का नाम शामिल है। 

More videos

See All