दिग्विजय ने BJP पर साधा निशाना कहा- गोडसे को गांधी का हत्यारा मानते हैं तो BJP की पदयात्रा का करें विरोध

  • मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को लेकर भाजपा से सवाल किया है। 
 
  • उन्होंने ट्वीट करते हुए भाजपा से पूछा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पार्टी नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानती है।
 
  • भाजपा पर निशाना साधते हुए वह बोले कि जिस विचारधारा ने महात्मा गांधी की हत्या की वह अब पदयात्रा कर रहे हैं।
 
  • साथ ही केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि पार्टी कौन-सा दर्शन जनता के सामने रखेंगे, गांधी दर्शन रखेंगे या गोडसे या गोलवलकर दर्शन?
 
  • इमरान खान को लेकर भी दिग्वियज ने कहा कि - हमने यूएन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्रीजी इमरान खान का भाषण सुना, वे कट्टरपंथी इस्लाम की बात कर रहे थे।  उसके जवाब में भारत में हिंदुओं का कट्टरपंथीकरण करना भी उतना ही खतरनाक है।
 
यह भी पढ़े : दिग्विजय सिंह ने जयवर्धन को पत्र लिख की मांग, कहा- मंदिर के पास न बने स्लाटर हाउस

More videos

See All