jagran

पदयात्रा में 150 वर्कर भी नहीं जुटा सकी कांग्रेस, विधायक बेरी और बावा हैनरी में बहस

  • महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस की पदयात्रा में 150 कार्यकर्ता भी नहीं जुटे। पदयात्रा में बमुश्किल 100 लोग थे।
  • यही नहीं पदयात्रा को लेकर सीनियर कांग्रेस नेताओं में भी तालमेल नजर नहीं आया।
  • जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह देव ने तय किया था कि गांधी जयंती पर कांग्रेस भवन से कंपनी बाग तक पदयात्रा निकाली जाएगी। तय हुआ था कि सभी सीनियर नेता कांग्रेस भवन में पहुंचेंगे और पद यात्रा के रूप में कंपनी बाग जाकर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।
            यह भी पढ़ें:- राजोआणा पैदा कर सकता है अमरिंदर के लिए नई मुसीबत , कांग्रेस में विवाद के बाद कैप्‍टन बैकफुट पर
  • लेकिन सांसद चौधरी संतोख सिह, विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा कांग्रेस भवन आने की बजाये सीधे कंपनी बाग में चले गए।
  • विधायक बावा हैनरी कांग्रेस भवन में ही इंतजार करते रहे। सांसद और विधायक जब प्रोग्राम खत्म करके कांग्रेस भवन पहुंचे तो विधायक बावा हैनरी ने विधायक बेरी से इस पर एतराज जताया और कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है।

More videos

See All