मोदी ने बिहार बाढ़ पर किया ट्वीट तो कर्नाटक के नेता हुए नाराज

  •  कर्नाटक में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि वह केंद्र की ओर से बाढ़ राहत कोष जारी करने के मुद्दे पर राज्य के साथ बेरुखा बर्ताव कर रहे हैं.
     
  • बिहार में सितंबर के अंतिम हफ्ते में हुई भारी बारिश से आई बाढ़ के बारे में मोदी के ट्वीट के बाद कर्नाटक में विपक्षी दलों ने यह नाराजगी जाहिर की.
     
  • भाजपा के एक विधायक का भी मानना है कि मोदी ने कर्नाटक के बाढ़ पीड़ितों की उतनी परवाह नहीं की, जितनी उन्होंने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए की. 

    यह भी पढ़ें: गांधी जयंती पर प्रशासन ने खत्म की जम्मू में नेताओं की नजरबंदी
     
  • बता दें, पीएम ने सोमवार को बिहार बाढ़ पर अपने ट्वीट में लिखा था, ‘राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति के बारे में नीतीश कुमार जी से बात की. बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एजेंसियां स्थानीय प्रशासन के साथ काम कर रही हैं.'
     
  • वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने मोदी के ‘ट्वीट' को ‘रीट्वीट' करते हुए यह जानना चाहा कि कर्नाटक के लिए ‘नफरत' क्यों है .

More videos

See All