MP उपचुनाव: BJP के स्टार प्रचारकों में साध्वी प्रज्ञा को नहीं मिली जगह

  • भाजपा ने मध्य प्रदेश के  झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की 40 नामों की सूची जारी कर दी है, जिसमें प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं है। 
 
  • भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि केवल प्रज्ञा ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई अन्य सांसदों के नाम भी इसमें नहीं हैं। 
 
  • झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) के खिलाफ भाजपा ने अपने युवा नेता भानू भूरिया को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। 
 
  • भानू (36) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और वह वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के झाबुआ जिले के अध्यक्ष हैं। 
 
  • भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट वर्तमान में खाली है । 
 
यह भी पढ़े : भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का अदालत का आदेश मानने से इनकार, कहा- नवरात्र पर स्पीकर-डीजे सब चलेगा
 

More videos

See All