jagran

गुजरात में कांग्रेस फिर गांधी के सहारे, दांडी व पोरबंदर से संदेश यात्रा

  • गुजरात में अपने खोए जनाधार को हासिल करने के लिए कांग्रेस एक बार फिर महात्मा गांधी के सहारे है।
  • गांधी जयंती से पहले शुक्रवार को दांडी व पोरबंदर से यात्रा शुरू कर कांग्रेस नेता जनता से संपर्क साधने की पहल करेंगे। गांधी जयंती पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल भी आयोजन में शामिल होंगे।
       ये भी पढ़ें :  भाजपा प्रत्याशी घोषित होने से पहले धवल सिंह झाला का नामांकन का पोस्‍टर जारी
  • गुजरात कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव की उपस्थिति में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में एक बैठक हुई। इसमें गांधी संदेश यात्रा को अंतिम रूप दिया गया।
  • महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके विचारों के प्रचार-प्रसार तथा जनता से संपर्क साधने के लिए गुजरात कांग्रेस शुक्रवार को दांडी व पोरबंदर से गांधी संदेश यात्रा रवाना करेगी।
  • इस बाइक यात्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा दांडी में तथा नेता विपक्ष परेश धनाणी पोरबंदर में हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों नेता इस यात्रा में शामिल भी होंगे।

More videos

See All