jagran

जानें क्यों दुखी हैं केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, नवीन पटनायक को लिखा पत्र

  • राउरकेला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए मंजूर राशि शहर के विकास कार्य में खर्च न हो पाने पर दुख प्रकट करते हुए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखा है।
  • उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ केन्द्र मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी पत्र लिखा है।
  • शहर के कई विकास कार्य को त्वरान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री एवं केन्द्र शहरांचल विकास मंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया है।
  • पत्र में लिखा है कि सूचना अधिकार नियम से मिले तथ्य के मुताबिक केन्द्र एवं राज्य सरकार ने 2015-16 से 2017-18 आर्थिक साल में राउरकेला के विकास के लिए 376 करोड़ रुपया अनुमोदित किया है। हालांकि इस राशि से महज 22.23 करोड़ रुपया ही खर्च हुआ है।
  • इस राशि में से कंसलटांस एवं वेतन के बाद 16.37 करोड़ रुपया खर्च होने की जानकारी सूचना अधिकार से मिलने के बाद केन्द्र मंत्री ने चिंता व्यक्त की है। 

More videos

See All