10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर, 48 घंटे में किसानों को मिलेगी ये सुविधा

  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य लोकसेवा भवन में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें 10 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है।
  •  कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के संदर्भ में मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्य सचिव असीत त्रिपाठी ने कहा है कि 2019-20 आर्थिक साल में खरीफ धान संग्रह लक्ष्य को अनुमोदन मिला है।
  • 60 लाख मैट्रिक टन धान संग्रह किया गया है। ऐसे में 48 घंटे के अन्दर किसानों को उनके धान बिक्री के पैसे मिल जाएंगे।
  • सरकारी रुपया बाकी होने पर मिलर धान नहीं खरीद पाएंगे। इसके साथ ही धान खरीदने की प्रक्रिया में महिला एसएचजी (सेल्फ हेल्प ग्रुप) को नियोजित किया जाएगा।
          Also Read: BJD MP slaps new party member in public, apologises after Naveen Patnaik’s rebuke
  • कैबिनेट में स्वल्प संचय संस्था के कार्य परिसर संसोधन को अनुमोदन मिला है। संस्था के कर्मचारियों को वित्तीय साक्षरता, डीबीटी एवं गैरनकदी कारोबार में नियोजित करने का निर्णय लिया गया है। 

More videos

See All