भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस प्रचार समिति ने राहुल, प्रियंका से की प्रचार करने की सिफारिश

  • विस चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस अपने बड़े नेताओं को प्रचार में उतारेगी. चुनाव प्रचार समिति की बुधवार को दिल्ली में मीटिंग हुई. इसमें स्टार प्रचारकों के नामों पर चर्चा हुई.
  • इनमें राष्ट्रीय स्तर के नेताओं में अध्यक्ष सोनिया, महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नामों की सिफारिश की जाएगी।
  • भाजपा राष्ट्रवाद के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी है तो इसे टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश स्तर के मुद्दों से भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है.
  • इसमें तय हुआ है कि कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को नहीं छेड़ा जाएगा. सत्ताधारी पार्टी हर मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रवाद से जोड़ेगी.
यह भी पढ़ें:- हरियाणा में मुस्लिमों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दे सकती है बीजेपी, ये है वजह!
  • कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने बताया कि मेनिफेस्टो जल्द फाइनल हो जाएगा. जिसमें अनेक मुद्दे होंगे.

More videos

See All