मनमोहन सिंह का 87वां जन्मदिन आज, मोदी-राहुल ने दी शुभकामनाएं

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 87वां जन्मदिन है.
     
  • जन्मदिन के मौके पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मनमोहन सिंह को बधाई दी है. 
     
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीनव की कामना करता हूं.’

    यह भी पढ़ें: भाजपा की वित्तमंत्री को अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं है: सुब्रह्मण्यम स्वामी
     
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी.
     
  • राहुल ने ट्वीट किया, ‘ उनके जन्मदिन पर आइए हम डॉ मनमोहन सिंह जी की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं. उनके जन्मदिन पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं. मैं आने वाले वर्षों में उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं.'

More videos

See All