jagran

अपने ही निशाने पर कांग्रेस, दुष्प्रचार करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

  • हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के निशाने पर भाजपा और उसकी सरकार नहीं, अपने ही लोग हैं। कांग्रेस के कई कोनों से आ रही आवाजें समूहगान नहीं बन पा रही हैं।
  •  भाजपा अभी पत्र बम से जूझ ही रही है कि कांग्रेस से भी कुछ पत्रों ने दिल्ली की राह ले ली है
  • । ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से शिकायत की है कि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता उनके खिलाफ दुष्प्रचार में लगे हुए हैं।
            यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश उपचुनावों की तारीख घोषित
  • उनके भाजपा में जाने का झूठा प्रचार करवाया गया जबकि उनका परिवार पुश्तों से कांग्रेस में सच्चे सिपाही की तरह काम कर रहा है।
  • इस मामले को लेकर दिल्ली में डटे सुधीर शर्मा ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में दुष्प्रचार करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More videos

See All