naidunia

Dantewada Election : दंतेवाड़ा में थमा चुनावी शोर, 23 को मतदान

  • उपचुनाव का शोर शनिवार दोपहर तीन बजे थम गया। इसके बाद स्थानीय नेता और प्रत्याशियों ने घर-घर पहुंचकर वोट मांगना शुरू कर दिया।
  • इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बचेली और हीरानार में सभा ली।
  • जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने ऑटो रैली निकाली। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की कोई सभा-रैली तो नहीं हुई लेकिन प्रत्याशी और पदाधिकारियों का जनसंपर्क जारी रहा। इसी के साथ भाजपा और कांग्रेस के बाहरी नेताओं की वापसी होने लगी।
  • दंतेवाड़ा धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। इसके चलते उपचुनाव में सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है।
             ये भी पढ़ें:  CM भूपेश पर रमन का निशाना- 'सड़कों में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि उनमें मछली पालन किया जा सकता है'
  • विधायक भीमा मंडावी की नक्सल हमले में हत्या के बाद यहां उपचुनाव की स्थिति बनी। मंडावी की पत्नी भाजपा से प्रत्याशी हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने स्व. महेंद्र कर्मा की पत्नी को मैदान में उतारा है। कर्मा को भी नक्सली हमले में जान गंवानी पड़ी थी।

More videos

See All