अंतरराज्यीय जल विवाद निपटाने को केंद्र कर रहा नई नीति पर विचार : अमित शाह

  • केंद्र सरकार राज्यों के जल विवाद सुलझाने को लेकर गंभीर हो गई है. 29वीं बैठक में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की ओर से जल विवाद उठाने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इन विवादों के निपटारे के लिए नई नीति पर विचार हो रहा है.
  • बैठक में नशे की बढ़ती समस्या पर भी राज्यों ने चिंता जाहिर की. राज्यों के सुझाव के बाद केंद्र सरकार ड्रग्स तस्करों से निपटने को राष्ट्रीय नीति बनाने पर तैयार हो गया है.
  • चंडीगढ़ में करीब पांच घंटे तक चली उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और मुख्य सचिवों ने भागीदारी की. 
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तरी भारत के राज्यों को आहवान किया कि अब समय आ गया है कि जनहित को देखते हुए जल विवाद सुलझाने चाहिए.
ये भी पढ़ें- खिलाड़ियों ने भाजपा से टिकटों में कोटा मांगा, चेतन शर्मा व बबीता फौगाट ने की प्रेस कांफ्रेंस
  • कई राज्यों में यह विवाद दशकों से चले आ रहे हैं. हरियाणा की मेजबानी में हुई इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भागीदारी की। उन्होंने लद्दाख का भी प्रतिनिधित्व किया.

More videos

See All