शिक्षा के लिए बिहार को मिले और अधिक राशि : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा तैयार नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मसौदे पर कहा कि इसमें संवैधानिक पक्ष स्पष्ट नहीं है.
  • मुख्यमंत्री ने  कहा कि प्रस्तावित शिक्षा नीति अस्पष्ट है. उसे कैसे संचालित किया  जायेगा,  उसकी संवैधानिक स्थिति क्या होगी? इसका कोई अता-पता नहीं है. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को केंद्र से और अधिक राशि मिलने की जरूरत बतायी.
  • मुख्यमंत्री ने  कहा कि हम प्रस्तावित राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन अभी  काफी कुछ स्पष्ट  किया जाना चाहिए.  शिक्षा  व्यवस्था को  पंचायत, नगर निकाय और  दूसरी संस्थाएं चला रही हैं.
  • नयी  शिक्षा नीति में इन  संस्थाओं के बारे  में कुछ भी नहीं है.  इसलिए हम अपना  पक्ष रखेंगे.   
ये भी पढ़े: तेजस्वी केवल स्वार्थ सिद्धि के लिए राजनीति में : संजय सिंह
  • मुख्यमंत्री ने  कहा कि दो  दिन बाद राज्य  के प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षा मंत्री और विभाग के प्रधान सचिव अपना  मत केंद्र  के सामने रखने दिल्ली जा रहे हैं.   

More videos

See All