news18

BJP विधायक ने जवाहरलाल नेहरू और उनके परिवार पर की अपमानजनक टिप्पणी

  • भाजपा के बड़बोले विधायक विक्रम सिंह सैनी का एक और विवादित बयान सामने आया है, इस बार उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है.
     
  • जब पत्रकारों ने उनकी फेसबुक टिप्पणी पर सवाल किया तो वो माफी मांगने के बजाए नेहरू परिवार को अय्याश कह दिया.


    यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में क्यों आना चाहते हैं ?
  • विधायक विक्रम सिंह सैनी ने खतौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह टिप्पणी की.
     
  • इसके बाद जब पत्रकारों ने विधायक विक्रम सैनी से उनकी आपत्तीजनक फेसबुक टिप्पणी के बारे में पूछा तो वह भड़क गए. इसका जवाब देने के बजाय वह जवाहरलाल नेहरू पर बोलने लगे. 
     
  • इस मौके पर भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने भाजपा नेताओं के साथ पौधरोपण भी किया.

More videos

See All