वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमन दहिया ने थामा BJP का दामन, पूर्व सीएम पर लगाया ये गंभीर आरोप

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 की तैयारी में जुटी कांग्रेस को प्रदेश में एक और झटका लगा है। कांग्रेस छोड़ने की कड़ी में हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने सोमवार को कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी और भाजपा में शामिल हो गईं।
  • इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि उनमें गुटबाजी खत्म करने की क्षमता नहीं हैं, क्योंकि वे खुद भाई-भतीजावाद में लिप्त हैं।
  • सुमन दहिया के कांग्रेस की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा, पूर्व सचिव पूनम दहिया, सोनिया तेवतिया, सुधा अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अजय कांडा, श्याम सुंदर चांदना ने कांग्रेस को छोड़ देने का ऐलान किया।
ये भी पढ़े: नड्डा बोले- देश के विकास की गति और भाजपा संगठन की मजबूती पर विदेशी कर रहे शोध
  • इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुईं हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है।
  • उन्होंने कहा वह भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगी। उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका निर्वहन करेंगी।

More videos

See All