जनता तय करे कि कार्यकर्ताओं का गला काटने वाला चाहिए या गले लगाने वाला नेता – दुष्यंत चौटाला

  • जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि सत्ता की खुमारी, कार्यकर्ताओं से बनाई दूरी और हिंसात्मक मनोवृत्ति का नतीजा है कि मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद बैठे मनोहर लाल खट्टर अपने कार्यकर्ताओं का गला काटने पर उतारू हो जाते हैं।
  • दूसरी ओर ऐसे नेता हैं जो अपने कार्यकर्ताओं को सिर आंखों पर बैठाते हैं और उन्हें जान से प्यारे हैं। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा की जनता को तय करना है कि उन्हें कार्यकर्ताओं का गला काटने वाला नेता चाहिए या फिर कार्यकर्ताओं को गले लगाने वाला।
1 लाख 80 हजार सालाना आय वाले परिवारों को आयुष्मान भारत कार्ड देंगे- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
  • पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्व. देवीलाल ऐसे जन-नेता थे जिन्हें अपने कार्यकर्ता जान से प्यारे थे। उन्होंने अपने आम कार्यकर्ताओं को भी टिकट देकर राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा की दहलीज तक पहुंचाया।
  • उन्होंने जीवन भर कार्यकर्ताओं को अपना सच्चा साथी मान कर प्रदेश की जनता के लिए संघर्ष किया और उनके सुख-दुख हमेशा उनके साथ खड़े नजर आए। उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते जननायक जनता पार्टी प्रदेश के लोगों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है।
  • दुष्यंत ने कहा कि जननायक स्व. देवीलाल की दूरदर्शिता, उनकी सीख, उनके द्वारा स्थापित उच्च मूल्य, राजनीति सिद्धांत, जनता के लिए सदैव तत्पर रहने और कार्यकर्ताओं को अपना परिवार मानने की नीति पर जेजेपी चल रही है।

More videos

See All