सरकार आने पर प्रदेश के युवाओं का भविष्य करेंगे सुरक्षित व सुनहरा – दिग्विजय चौटाला

  • जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि फरसा दिखाकर डराने वाले मुख्यमंत्री की पार्टी का खून-खराबे करने का पुराना इतिहास रहा है, चाहे धर्म-मजहब हो या जात-पात या फिर हरियाणा में आंदोलरत 80 लोगों की सरेआम गोलियां मारना।
  • भाजपा ने हमेशा खून-खराबा ही किया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को पार्षद का चुनाव लड़ने का भी अनुभव ना हो और उसे प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो वह जनता का सिर काटने की ही बात करेगा।
  • दिग्विजय ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भरे मंच से एक भाजपा एवं ब्राह्मण नेता का सिर काटने की धमकी दी, यह भगवान परशुराम का अपमान है और ये खट्टर के अंहकार को दर्शा रहा है।
ऐलनाबाद से ही लड़ूंगा विधानसभा चुनाव : अभय
  • दिग्विजय ने कहा कि आज पढ़े-लिखे नेतृत्व की जरूरत है इसलिए इस विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 50 प्रतिशत सीटें युवाओं को देने का काम करेंगे ताकि हरियाणा की जनता के लिए नई कल्याणकारी नितियों को नई उर्जा के साथ बनाया जा सके।
  • इनके अलावा हरियाणा के युवाओं के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों में 75 प्रतिशत आरक्षण देने जैसे कई कल्याणकारी कदम उठाएंगे ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुनहरा व सुरक्षित रहे।
 

More videos

See All