ऐलनाबाद से ही लड़ूंगा विधानसभा चुनाव : अभय

  • इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय चौटाला ने बृहस्पतिवार को दोहराया कि वे 100 फीसदी ऐलनाबाद हलके से ही चुनाव लड़ेंगे ओर जो लोग उनके बारे में चुनाव न लड़ने का दुष्प्रचार कर रहे हैं, जनता उन्हें समय आने पर सबक देगी।
  • अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर बदलाव आएगा तथा सभी पुराने नेता एक मंच पर एकत्रित होंगे और प्रदेश में इनेलो फिर सत्तासीन होगी।
भाजपा राज में पलायन नहीं, व्यापार बढ़ा : अभिमन्यु
  • उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को कैथल में होने वाली सम्मान दिवस रैली अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगी। इस दौरान प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ने का संकल्प लेगी।
  • अभय चौटाला ने ऐलनाबाद शहर, बड़ी ममेरां, छोटी ममेरां, मूसली, कुमथला, पोहड़का, भुर्टवाला में जाकर ग्रामीणों को चौधरी देवीलाल जयंती पर आयोजित की जाने वाली सम्मान दिवस रैली में पहुंचने का न्योता दिया।
  • उन्होंने कहा कि कैथल की सम्मान दिवस रैली में इनेलो के पुराने साथी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी. देवगौड़ा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिरकत करेंगे। 

More videos

See All