सीएम ने कहा- मैंने प्रदेश की राजनीतिक परंपरा को बदला, अंतिम व्यक्ति के पास सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 5 साल में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। ऐसी योजनाएं बनाई हैं जिसका पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी लाभ मिले।
  • गुरुवार को करनाल के डाॅ. मंगल सैन ऑडिटोरियम से 1363 करोड़ रुपए की करनाल, पंचकूला व जींद जिले की 56 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
  • इन परियोजनाओं में पंचकूला जिले की 4 परियोजनाओं पर करीब 705 करोड़ रुपए, करनाल जिले की 47 परियोजनाओं पर 585 करोड़ रुपए और जींद जिले की 4 परियोजनाओं पर 73 करोड़ रुपए खर्च शामिल हैं।
  • मुख्यमंत्री ने वीरवार को करनाल के डाॅ. मंगलसैन ऑडिटोरियम से पंचकूला व जींद जिले की परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से और करनाल जिले की परियोजनाओं का मौके पर अनावरण किया।
  • मुख्यमंत्री ने 263 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले करनाल शुगर मिल के विस्तारीकरण कार्य का भी भूमि पूजन किया।
दूसरी पार्टियों का नाश कर भाजपा में हो रहे शामिल : राव इंद्रजीत

More videos

See All