घोषणा-पत्र के लिए मांगेंगे जनता से सुझाव : सैलजा

  • हरियाणा प्रदेश कांग्रेस को अब चुनाव घोषणा-पत्र कमेटी के गठन का इंतजार है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव घोषणा-पत्र के लिए प्रदेश की जनता से सुझाव मांगे जाएंगे।
  • उन सुझावों के बाद ही चुनावी घोषणा-पत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा।
  • यहां बुधवार को सैलजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने 10 साल के कार्यकाल और भाजपा के 5 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की तुलना भी करेगी।
  • उन्होंने कहा कि मंदी, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून और व्यवस्था समेत आम लोगों की समस्याएं ही  चुनावी मुद्दे होंगे। चुनाव प्रचार के लिए अब कंपेन कमेटी शीघ्र बैठकर पार्टी के प्रचार-प्रचार के कार्यक्रम को अंतिम रूप देगी।
  • कांग्रेस इस बार बड़ी रैलियों की बजाय छोटी-छोटी सभाएं करेगी। सैलजा के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली कराने की कोशिश रहेगी।
जिनको अफसर लगना था, वे घास खोद रहे : सुरजेवाला

More videos

See All