प्रदेश से भय और भ्रष्टाचार को खत्म कर व्यवस्था को पटरी पर लाए : CM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सुबह जींद जिला के गांव जुलाना में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश से भय और भ्रष्टाचार को खत्म कर व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया है।
जनता की सेवा करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। अगले 5 वर्षों में प्रदेश के हर परिवार की रसोई तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जायेगा और खेतों तक जाने वाले सभी रास्तों को पक्का करवाने का काम किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की हरियाणा सरकार ने गरीब लोगों की चिंता करते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में बराबर विकास करवाकर हरियाणा के इतिहास में विकास की एक नई कहानी लिखी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश बनने के बाद 300 रजबाहों एवं विभिन्न माईनरों की टेलों तक पानी पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के गरीब परिवारों को लगभग 9 लाख गैस कनैक्शन दिये गये है ताकि गरीब की रसोई भी धुआं रहित हो।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के इतिहास में पहली बार निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा का लोगों द्वारा भरपूर स्नेह व आशीर्वाद मिला।
हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का Computer hack, हैकर ने मांगे 980 डालर!