विधानसभा चुनाव 2019: वो चार कारण जिनकी वजह से नीतीश ले रहे हैं झारखंड में दिलचस्पी

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को रांची में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुआ कि उनकी पार्टी झारखंड में अकेले चुनावों में उतरेगी। झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश पूरी तैयारी कर रहे हैं। चलिए आपको वो चार कारणों बताते हैं, जिनकी वजह से नीतीश झारखंड में इतनी दिलचस्पी ले रहे हैं।
  • पहला कारण-
जदयू झारखंड में अपनी खोई साख को एक बार फिर पाना चाहती है। 2005 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में जदयू को चार फीसदी वोटों के साथ छह विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी।
  • दूसरा कारण-
झारखंड अविभाजित बिहार का ही हिस्सा रह चुका है और जदयू का मानना है कि ब्रांड नीतीश की राज्य में काफी महत्ता है। 
  • तीसरा कारण-
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की आबादी को देखते हुए जदयू को विश्वास है कि नीतीश कुमार की ओबीसी साख से इन समुदायों से काफी समर्थन मिल सकता है। 
  • चौथा कारण-
माना जा रहा है कि जदयू चाहेगा कि भाजपा झारखंड में भी उसके लिए कुछ सीटें छोड़ दे। लेकिन भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 81 में से 65 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। तो इसके लिए जितना हो सके पार्टी को उतनी सीटों पर चुनाव लड़ना होगा।

More videos

See All