हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का Computer hack, हैकर ने मांगे 980 डालर!

  • हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का कंप्यूटर हैक हो गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक विदेशी हैकर ने कंप्यूटर हैक कर डाटा सुरक्षित रखने के बदले 980 डालर मांगें हैं। हालांकि इस संदर्भ में कांग्रेस कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
  • बताया जाता है कि डाटा हैक होने से कार्यालय में काफी परेशानी महसूस की जा रही है, क्योंकि सारा पुराना रिकार्ड हैक हो गया। इससे पहले डॉ. अशोक तंवर को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद उनका कोई समर्थक मुख्य कंप्यूटर ले गया। इस कंप्यूटर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
  • इस कंप्यूटर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सूची, कार्यालय और पार्टी संगठन के स्तर पर हुए खर्च और आमदनी का ब्योरा और संगठन का तमाम रिकॉर्ड शामिल हैंं। 
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दफ्तर से कंप्यूटर गायब होने के बाद कार्यालय स्टाफ संभला था भी नहीं कि दूसरा कंप्यूटर भी हैक हो गया। इस कंप्यूटर में भी पार्टी संगठन से जुड़ी तमाम जानकारियां हैं।
  • अहम रिकॉर्ड गायब होने से हाल ही में हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनी कुमारी सैलजा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पुरानी खेल पॉलिसी के तहत जारी ग्रेड सर्टिफिकेट से नौकरी लगे ग्रुप-डी कर्मचारियों को हटाया जाएगा

More videos

See All