प्रदेश में फिर भाजपा की सत्ता आयेगी : विज

  • रोहतक रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश ने साबित कर दिया है कि भाजपा सूबे में फिर सत्ता हासिल करेगी।
  • यह बात सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रैली की आपार सफलता के बाद अंबाला छावनी में कही।
  • विज ने कहा कि इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा सरकार के कामों की प्रशंसा की है उससे भी यह साबित हो गया है कि हरियाणा सरकार की सोच का कायल पूरा देश हो चुका है।
  • विज ने कहा कि हरियाणा में उनकी सरकार ने आपार काम किये और विकास में किसी तरह का पक्षपात नहीं होने दिया।
  • उसका परिणाम आज यह है कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर दौड़ पड़ी है। अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं और बहुत से लोग अभी कतार में हैं।
अहंकार में चल रही भाजपा के रथ के पहिये अब थमेंगे : दीपेंद्र
 

More videos

See All