पूर्व CM भूपिंदर हुड्डा और मायावती ने की मुलाकात, हरियाणा में हो सकता है गठबंधन

  • हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपिंदर सिंह हुड्डा और बसपा प्रमुख मायावती के बीच नई दिल्ली में बंद कमरे में बैठक होने के बाद प्रदेश में कांग्रेस और बसपा के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
  • पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
  • रविवार रात लगभग आधे घंटे चली बैठक में कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी मौजूद रहीं।
  • भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर अक्टूबर में होने जा रहे चुनाव में दोनों पार्टियों में गठबंधन पर सहमति बन सकती है।
  • यह बैठक बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो द्वारा पिछले सप्ताह भारतीय राष्ट्रीय लोक दल से अलग होकर दुष्यंत चौटाला की अगुआई में बने जननायक जनता पार्टी से चुनाव पूर्व गठबंधन तोड़ने के बीच हुई है।
PM की विजय संकल्प रैली से उत्साहित BJP ने बनाई विधानसभा चुनाव की रणनीति

More videos

See All