आजाद बोले-अगली बार मैं और हुड्डा संभवत: रिटायर हो जाएंगे, अगला वक्त सैलजा-दीपेंद्र का

  • कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि अगली बार वे और भूपेंंद्र सिंह हुड्डा संभवत: राजनीति से रिटायर हो जाएंगे। इससे पहले हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
  • अगला समय दीपेंद्र हुड्डा और नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का होगा। आजाद शनिवार को चंडीगढ़ में पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व सीएलपी लीडर हुड्‌डा की ताजपोशी कार्यक्रम में वर्करों व नेताओं को संबोधित कर रहे थे। आजाद ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है।
  • आजाद के बयान पर हुड्डा ने कहा कि रिटायर तो कभी न कभी सबको होना ही होता है। इससे पूर्व हुड्डा शनिवार को तीन साल बाद चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब कांग्रेसियों को भाजपा के पन्ना प्रमुखों के पन्ने फाड़कर अपने बूथ मजबूत करना है।
  • ताजपोशी समारोह में पूर्व प्रधान डॉ. अशोक तंवर व किरण चौधरी नहीं पहुंचे। जबकि रणदीप सिंह सुरजेवाला और कैप्टन अजय यादव पहुंचे। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इन्हें आना चाहिए था।
  • कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि समय के साथ परिवर्तन आया है आगे भी आएगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने जमीनी लड़ाई लड़ी। किरण चौधरी ने सदन के भीतर व बाहर पार्टी को मजबूत किया।
रोहतक में मोदी, हरियाणा में फूकेंगे चुनावी बिगुल

More videos

See All