jagran

हिमाचल उपचुनाव: भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय पच्‍छाद के बाद धर्मशाला के कार्यकर्ताओं की लेंगे टोह

 भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पाडेय हिमाचल दौर पर हैं व आज शाम धर्मशाला में उपचुनाव तैयारी की समीक्षा करेंगे। पांडेय रविवार शाम को धर्मशाला पहुंचकर मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले शनिवार को उन्‍होंने शिमला पहुंचते ही पार्टी को चुनावी रंग में ला दिया। उन्होंने रविवार सुबह पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल को शिमला तलब किया है। उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की टोह लेने के साथ पांडेय मंडल कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देंगे।
अब ऑनलाइन मिलेंगी नगर निगम की ये 11 सेवाएं, गवर्नमेंट टू सिटीजन सेवा का शुभारंभ
शिमला में बैठक होने के बाद मंगल पाडेय पच्छाद के दौरे पर नहीं जाएंगे। वह दोपहर बाद धर्मशाला रवाना होंगे। वहां शाम को वह भाजपाइयों से चर्चा करेंगे। धर्मशाला में भाजपा मंडल नेताओं के साथ उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

More videos

See All