अब ऑनलाइन मिलेंगी नगर निगम की ये 11 सेवाएं, गवर्नमेंट टू सिटीजन सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नगर निगम की गवर्नमेंट टू सिटीजन सेवा का शुभारंभ किया। इससे लोगों को तीन नागरिक सेवाएं मिलेंगी। इसमें राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से विकसित इन सेवाओं में ऑनलाइन गारबेज चार्जिज कलेक्शन एप्लीकेशन, ऑनलाइन बिल्डिंग प्‍लानिंग एप्लीकेशन और रेंट व लीज एप्लीकेशन शामिल हैं। इनके माध्यम से नगर निगम में 11 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। अब भवनों का ऑनलाइन नक्शा पास होने से लोगों को भी निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके अलावा लोग कूड़े का शुल्क व दुकान का किराया भी ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इन एप्लीकेशन का उद्देश्य सरकार  की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अधिक दक्षता, निष्पक्षता और लोगों को सेवाएं एवं जानकारी को उपलब्ध करवाने में तेजी लाना है। इसके अलावा बिचौलियों को हटाना, निगम स्तर पर जी2सी सेवाएं प्रदान करने के लिए एकल खिड़की प्रदान करना भी है। यह सेवाएं कुशल इंटरफेस प्रदान करने के साथ लोगों को किफायती और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करेंगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, पार्षद, निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी रोहन चंद ठाकुर, नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

More videos

See All