बिहार में BJP के सभी सांगठनिक चुनाव समय पर, भूपेंद्र ने लगाई चुनाव प्रभारियों की पाठशाला

  • बिहार भाजपा में सदस्यता अभियान के जरिए जनाधार विस्तार के बाद संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां जोर पकडऩे लगी है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिले के चुनाव प्रभारियों की पाठशाला लगाई।
  • उन्होंने संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए तय समय सीमा में मंडल और शक्ति केंद्रों के चुनाव प्रभारियों की चयन प्रक्रिया पूरी करने पाठ पढ़ाया। उन्‍होंने कहा कि बूथ स्तर पर जमीनी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रभारी घोषित कर संगठन को सुदृढ़ करने प्रक्रिया सुनिश्चित करें।
  • संगठनात्मक चुनाव को तय समय सीमा में पूरी करने के साथ ही बिहार प्रभारी ने पार्टी पदाधिकारियों को चार टास्क भी दिए। इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी सुरेश रूंगटा की अध्यक्षता में जिले के चुनाव प्रभारियों की बैठक हुई। 
  • इसके बाद जिले के चुनाव प्रभारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। भूपेंद्र ने सदस्यता अभियान की शानदार सफलता के पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दी।
दूसरे दलों से आकर चुनाव लड़ने वालों को खोज रही है कांग्रेस

More videos

See All