भाजपा सरकार ने किसी का भला नहीं किया: अभय सिंह चौटाला

  • ऐलनाबाद के विधायक एवं इनेलो के वरिष्ठ नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने ऐलनाबाद हलके के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया तथा लोगों की समस्याएं सुनी। गांवों में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभय सिंह का स्वागत किया। ग्रामीणों ने खुद के समक्ष आ रही दिक्कतों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा शासन में कोई विकास नहीं हुआ।
  • इनेलो नेता ने दड़बा कलां गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बात सही है कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। गांवों में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। भाजपा ने आज तक किसी का भला नहीं किया है।
  • जबकि इनेलो शासन में गांवों में नहरी खालों को पक्का करवाया गया था। गांवों में बैंकों की शाखाएं खोली गई। खरीद केंद्र बनाए गए लेकिन आज हालात खराब हैं, खाल जर्जर हो चुके हैं।
  • उन्होंने कहा कि जब से मैं विधायक बना हूं, तब से विधायक कोटे से ग्रांट देकर गांवों में विकास कराया गया है। जरूरतमंदों, गरीब, बीमारों को सहायता राशि के चेक देकर उनकी मदद की है।
  • इनेलो विधायक ने ग्रामीणों से वादा किया कि यदि आप के सहयोग व समर्थन से प्रदेश में फिर से इनेलो की सरकार बनेगी तो गांवों का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। खालों को फिर से पक्का करवाया जाएगा। गांवों में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। 
भारत को विश्व गुरु बनाना मोदी का सपना : अनिल जैन
 

More videos

See All