amar ujala

‘चंद्रयान-2 के लिए निराश लेकिन वैज्ञानिकों का प्रयास काबिलेतारीफ’

  • ‘चंद्रयान-2’ के असफल होने की खबर से पूरे देश में दुख का माहौल है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी देशवासियों का हौसला बढ़ाया है.
  • जयराम ठाकुर का कहना है कि ‘चंद्रयान-2’ की लैंडिंग के समय आखिरी के कुछ क्षणों में संपर्क टूटने के कारण थोड़ी निराशा ज़रुर हुई है लेकिन इसरो का प्रयास काफी हद तक सफल रहा है.
  • सभी वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस मिशन में सफलता ज़रुर हासिल होगी. 
  • जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसरो पहुँचकर वैज्ञानिकों की हिम्मत बढ़ाने के कदम को भी काफी सराहा है.
  • मुख्यमंत्री ने ‘चंद्रयान-2’ को वैज्ञानिकों की कड़ी तपस्या बताते हुए कहा कि पूरे देश को उनकी मेहनत पर पूर्ण विश्वास है. सीएम ने देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा जताते हुए कहा है कि मिशन में रह गई कमियों को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.
  • यह भी पढ़ें:चंद्रयान-2 से संपर्क टूटने के बाद रो पड़े ISRO के चीफ, PM मोदी ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला

More videos

See All