भारत को विश्व गुरु बनाना मोदी का सपना : अनिल जैन

  • भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने आगामी 8 सितंबर को रोहतक में पीएम मोदी की प्रस्तावित विजय संकल्प रैली के लिए जींद जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 10-10 हजार लोगों को ले जाने की जिम्मेदारी पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों को सौंपी।
  • डॉ. अनिल जैन ने शुक्रवार को यहां जिला स्तरीय बैठक में भाजपा के बूथ पालकों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, सभी मोर्चों व मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
  • डा.अनिल जैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत को विश्वगुरू बनाया जाए।
  • उन्होंने कहा कि हरियाणा में 75 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी पालक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ पन्ना प्रमुख अहम भूमिका निभाएं।
  • बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जींद जिला की पांचों विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा।
‘खट्टर को निकालनी चाहिए प्रायश्चित-यात्रा’
  •  

More videos

See All