हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्यक्ष रूप से हो छात्र संघ चुनाव – दिग्विजय चौटाला

  • चंडीगढ़ में हुए छात्र संघ चुनाव में जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (INSO) ने खालसा कॉलेज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए जीत का परचम लहराया है। इनसो ने यहां फतेह करते हुए पूरे पैनल पर कब्जा किया। जीत के बाद भारी संख्या में इनसो के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया।
  • चंडीगढ़ से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनसो कार्यकर्ताओं को इस जीत का श्रेय देते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।
  • वहीं दिग्विजय चौटाला ने पंजाब यूनिवर्सिटी के जनरल सेक्रेटरी पद के रिजल्ट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इनसो पहले भारी वोटों से लीड कर रही थी, लेकिन अंतिम पलों में प्रशासन ने रिज्लट बदलकर छात्रों के साथ धोखा किया है। जिसकी तुरंत उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और उसके बाद सही परिणाम को घोषित किया जाए।
  • दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांग की कि वे हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले छात्र संघ के चुनाव करवाएं। उन्होंने कहा कि इनसो के कई वर्षों के संघर्ष के बाद ही प्रदेश में छात्र संघ के चुनावों की बहाली हुई थी। लेकिन सरकार ने प्रत्यक्ष रूप से चुनाव न करवाकर छात्रों के साथ धोखा किया।  
विधानसभा और इनेलो से इस्तीफा देकर अब जेजेपी में शामिल हुए चार पूर्व विधायक

More videos

See All