jagran

केंद्र ने कई योजनाओं के फंड आवंटन कर दिया है बंद, फिर भी राज्य आगे

 भाजपा पर हमला बोलते हुए तृणमूल प्रमुख व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि जिन लोगों ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा के साथ बर्बरता की थी, उन्हें बंगाल में सत्ता हासिल करने का सपना नहीं देखना चाहिए।
ममता  बनर्जी ने कहा, आधुनिक भारत पुराने भारत से अलग है। हम आज दबाव में काम कर रहे हैं। यूजीसी का अधिकार सीमित किया जा रहा है। पाठ्यक्रम से मनिषियों को हटाया जा रहा है लेकिन इतिहास को बदला नहीं जा सकता। विद्यासागर की प्रतिमा के साथ बर्बरता नहीं की जा सकती और फिर वही लोग बंगाल पर शासन करने की कोशिश करते हैं। मैं बंगाल की विविधता को बनाए रखने के लिए सभी से अनुरोध करती हूं।

More videos

See All