dainik jagran

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की नई कमेटी को लेकर असमंजस

 प्रदेश कांग्रेस को नई कार्यकारिणी मिलेगी या नहीं, अथवा राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों के फेरबदल के कयासों से उत्तराखंड में पार्टी की अंदरूनी सियासत गर्मा गई है। इस कुहासे को छांटने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह नई दिल्ली का रुख कर सकते हैं। 
प्रदेश में कांग्रेस के सामने इस वक्त पंचायत चुनाव की चुनौती है। इस चुनाव में पार्टी के तमाम धड़ों व क्षत्रपों के एकजुट होने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन गाहे-बगाहे नेताओं के बीच छत्तीस का आंकड़ा भी देखने को मिल रहा है। इसी खींचतान का नतीजा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह अब तक अपनी नई कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए हैं। 
जम्मू कश्मीर के हर गांव से पांच लोगों को सरकारी नौकरी
जम्मू कश्मीर के हर गांव से पांच लोगों को सरकारी नौकरी
हालांकि प्रदेश अध्यक्ष बने हुए प्रीतम सिंह को दो साल से ज्यादा वक्फा गुजर चुका है। इस बीच प्रदेश में सहकारिता चुनाव, नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में प्रदेश में पार्टी की नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आएगी या पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी, इसे लेकर असमंजस बरकरार है। 
कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सोनिया गांधी के हाथों में आने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति के भंग होने की चर्चाएं हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बुधवार को नई दिल्ली का रुख कर सकते हैं। माना जा रहा है कि नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर भी फैसला हो सकता है।

More videos

See All